राजा वीरभद्र सिंह न केवल कांग्रेस में बल्कि ,सभी दलों में रखते थे विशेष स्थान : राजीव सैजल

Raja Virbhadra Singh used to hold a special place not only in Congress but in all parties: Rajiv Saizal

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश वासियों के दिलों के राजा  वीरभद्र सिंह जब भी सोलन आए तो जिला वासियों को करोड़ों रूपये की सौगातें दे कर गए।  आज वह तो नहीं आए लेकिन उनकी अस्थियों का  कलश  सोलन के कुम्हारहट्टी में लाया गया। जब वीरभद्र सिंह सोलन आते थे उनका  ढोल नगाड़ों के साथ सैंकड़ों लोग स्वागत करते थे  |  आज भी सैंकड़ो लोग पहुंचे लेकिन सभी के चेहर उदास थे सभी ने उन्हें आज अंतिम श्रद्धांजलि दी और कलश को छु कर  उनसे आशीर्वाद लिया। गौर तलब है कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में  सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राजनीति से ऊपर उठ कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में आए और उन्होंने भी उनकी अच्छाइयों को याद किया।  

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह  को आज सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने  श्रद्धांजलि  दी है।  उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह  हिमाचल की एक महान शख्सियत थे आज वह हमारे बीच नहीं है जिसकी वजह से सारा प्रदेश दुखी  है।   राजा वीरभद्र सिंह  महान नेता तो थे ही वह साथ में एक महान इंसान भी थे।  उन्होंने कहा कि  कांग्रेस कार्यकर्ता तो  राजा वीरभद्र सिंह  जी को प्यार और स्नेह करते थी।  लेकिन अन्य दलों के नेता भी बेहद पसंद करते थे।  यही वजह है कि उनके प्रदेश में बहुत अधिक समर्थक हैं और आज भी सभी दलों के कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं।